गाज़ियाबाद का नाम विश्वकर्मा नगर किये जाने हेतु नगर निगम शासन को भेजेगा प्रस्ताव

Spread the love

गाजियाबाद। नगर निगम ने गाजियाबाद का नाम विश्वकर्मा नगर करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने पर सहमति व्यक्त कर दी है। नगर निगम का कहना है कि नाम परिवर्तित करने का निर्णय शासन स्तर से होगा। निगम अपनी तरफ से सदन में प्रस्ताव पास करके शासन को भेज देगा। हालांकि नगर निगम ने कई वैकल्पिक नाम का प्रस्ताव पहले ही शासन को भेज दिया है। विश्वकर्मा नगर का पृथक प्रस्ताव शीघ्र ही शासन को भेजा जायेगा।

 

गाज़ियाबाद का नाम विश्वकर्मा नगर करने हेतु बनाई गई संघर्ष समिति को नगर निगम की तरफ से एक पत्र प्राप्त हुआ है जिसके माध्यम से उपरोक्त जानकारी हुई। विश्वकर्मा नगर नामकरण संघर्ष समिति ने नगर निगम के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त किया है। साथ ही यह भी कहा है कि नामकरण होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: