सुल्तानपुर डीडीओ डी0आर0 विश्वकर्मा राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान लखनऊ द्वारा होंगे सम्मानित

Spread the love

सुल्तानपुर। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान लखनऊ के तत्वाधान में आयोजित कहानी प्रतियोगिता शीर्षक फ़र्टिलाइज़र रेड हेतु सुल्तानपुर के जिला विकास अधिकारी डॉ0 डी0आर0 विश्वकर्मा का नाम इस विशेष उपलब्धि के लिए चयनित किया गया है। संस्थान प्रमाण पत्र के अलावा इक्कीस सौ की नकद धनराशि एंव अंग वस्त्र के साथ 6 अक्टूबर को पुरस्कृत करेगा ।
बताते चलें कि राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित राज्य कर्मचारी साहित्य प्रतियोगिता के महामंत्री डॉ0 दिनेश चंद्र अवस्थी ने कहा है कि डॉ0 डी0आर0 विश्वकर्मा (दयाराम विश्वकर्मा) का नाम चयनित कहानी शीर्षक फ़र्टिलाइज़र रेट के लिए चयनित किया गया है। यह प्रतियोगिता राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग लखनऊ में आयोजित होगा ।
आयोजित होने वाली कहानी प्रतियोगिता कार्यक्रम आगामी 6 अक्टूबर शाम 2:45 बजे किया जायेगा। इस कहानी प्रतियोगिता में डॉ0 विश्वकर्मा का नाम चयनित होने से राज्य कर्मचारी संघ सुल्तानपुर में खासा उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: