भाजपा मण्डल महामन्त्री राजेन्द्र जांगिड़ का दिल्ली में हुआ सम्मान

0
Spread the love

जयपुर। अमरसर जयपुर के भाजपा मण्डल महामन्त्री राजेन्द्र जांगिड़ को 8 जून को नई दिल्ली में जेएलएन स्टेडियम सभागार मे मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मानित किया गया। उन्हें नई दिल्ली में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमन्त्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर, विधायक श्रीमाधोपुर झाबर सिंह खर्रा, भाजयुमो प्रदेश मन्त्री देवायुष सिंह शाहपुरा द्वारा शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्य वक्ता भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री वी सतीश, भाजपा प्रदेश महामन्त्री चन्द्रशेखर थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा युवा कार्यक्रम व खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने की। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा गणपत वर्मा थे। कार्यक्रम में मंच संचालन एडवोकेट रघुवीर सिंह चौधरी ने किया।
—मनोज कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

%d bloggers like this: