केन्द्रीय राज्यमन्त्री अजय टमटा ने देखा मूर्तिकार पद्मश्री राम वी सुथार का स्टूडियो

Spread the love

नोयडा। केन्द्रीय कपड़ा राज्यमन्त्री अजय टमटा ने नोयडा पहुंचकर प्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री राम वी सुथार का स्टूडियो देखा व उनका हाल जाना। केन्द्रीय राज्यमन्त्री, मूर्तिकार श्री सुथार का स्टूडियो देख काफी प्रसन्न हुये व उनके कार्यों की सराहना की। श्री सुथार ने केन्द्रीय राज्यमन्त्री श्री टमटा को अपने स्टूडियो व कई मूर्तियों के बारे में विस्तार से बताया।
इतना ही नहीं राम वी सुथार ने अपने हाथ की बनाई गांधी जी की एक मूर्ति देकर केन्द्रीय राज्यमन्त्री श्री टमटा का सम्मान भी किया। इस अवसर पर मूर्तिकार राम वी सुथार के मूर्तिकार पुत्र अनिल सुथार तथा वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी दिनेश गौड़ भी उपस्थित रहे। पत्रकार व समाजसेवी दिनेश गौड़ ने श्री टमटा को पद्म विभूषित राम वी सुथार के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये उन्हें ‘भारत रत्न’ दिये जाने की सिफारिश करने की मांग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this: