समस्त विश्वकर्मा वंशजों को एकजुट होकर अधिकार प्राप्त करना है- डॉ0 दिलीप सोनी

Spread the love

बोकारो। दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा झारखंड प्रदेश के तत्वाधान में बोकारो स्थित भेडरा में प्रदेश कार्य समिति की बैठक एवं विश्वकर्मा वंशज मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लौहकार, काष्ठकार, ताम्रकार, कुंभकार, और स्वर्णकार सम्मिलित हुये। इस बैठक की अध्यक्षता विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 दिलीप सोनी ने किया तथा संचालन प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा एवं मुखिया नरेश कुमार विश्वकर्मा ने किया।

सर्वप्रथम प्रदेश के पदाधिकारी एवं जिला प्रतिनिधियों के द्वारा भेडरा क्षेत्र का भ्रमण किया गया जिसमें भेडरा के विश्वकर्मा वंशज महिला-पुरुष व बच्चे भगवान श्री विश्वकर्मा का जयकारा करते हुए पूरे उत्साह के साथ क्षेत्र के भ्रमण में पूर्ण सहयोग किया। भ्रमण के दौरान वहां स्थित प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना किया उसके पश्चात कार्यक्रम में सम्मिलित हुुुये। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 दिलीप कुमार सोनी, क्षेत्र के मुखिया नरेश कुमार विश्वकर्मा एवं प्रदीप वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान विश्वकर्मा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात खोरठा भाषा में गीत गाकर शिवकुमार विश्वकर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और आयोजक मंडल के द्वारा मंचासीन पदाधिकारी को पुष्प, पुष्पगुछ देकर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

स्वागत भाषण करते हुये मुखिया नरेश विश्वकर्मा ने कहा कि लोगों को भेडरा के इतिहास के बारे में जानकारी रखना चाहिए। विश्वकर्मा वंशज मिलन समारोह में डॉ0 दिलीप सोनी ने कहा कि हम सभी विश्वकर्मा वंशज एकजुट होकर अपने-अपने तरक्की के राह पर चलें। यदि हम सभी एकजुट रहेंगे तभी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होंगे। पंचायत एवं वार्ड से लेकर मजबूत बनाने का कार्य करें और अपने हक और अधिकार प्राप्त करें। हमारा समाज जब तक राजनीतिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त नहीं होगा तब तक इसका चहुमुखी विकास नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को लेना चाहिए। हम पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आते हैं और हमें आज तक 14% ही आरक्षण मिलता है जो कहीं से उचित नहीं है, हमें 27% आरक्षण मिलना चाहिए। आरक्षण का पूरा लाभ प्राप्त करने के लिए आंदोलन के लिए भी तैयार रहना होगा। इस विषय पर हमें जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है।

कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश प्रजापति ने कहा कि युवा एवं महिलाओं को संगठन में भागीदारी मिलनी चाहिए साथ ही सामूहिक विवाह करवाने का संकल्प लिया गया। मिलन समारोह कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लेते हुये मुखिया नरेश विश्वकर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही मुखिया प्रदीप कुमार वर्मा स्वर्णकार को बोकारो जिला का अध्यक्ष, बढ़न वर्मा स्वर्णकार को गिरिडीह का जिला अध्यक्ष और डॉक्टर अनिल मिस्त्री को पलामू जिला का प्रभारी मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी की बैठक में रांची, बोकारो, गढ़वा, पलामू, रामगढ़, गिरिडीह, कोडरमा, धनबाद सहित अन्य जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित होकर अपने विचारों को रखे।

इस मौके पर वरीय उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, प्रदेश सलाहकार कृष्णा विश्वकर्मा एवं शिवकुमार शर्म, प्रदेश संगठन सचिव शशि कुमार शर्मा, इंजीनियर सुरेंद्र विश्वकर्मा, डॉ0 अनिल मिस्त्री, रांची जिला अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, रांची जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा, विकास ताम्रकार, जिला संगठन सचिव भीम शर्मा, अनीता विश्वकर्मा, बलराम विश्वकर्मा, खुशबू देवी, उप मुखिया रूबी देवी, राजेंद्र विश्वकर्मा, रांची जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा एवं कई अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: