दमोह की रितिका विश्वकर्मा ने मप्र की हॉकी नेशनल टीम में बनाई जगह, रांची में दिखाएगी जौहर

Spread the love

दमोह। जिला हॉकी फीडर सेंटर की छात्रा रितिका विश्वकर्मा ने मप्र की अंडर 17 हॉकी टीम में जगह बनाई है। उसका चयन शालेय स्तरीय राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए मप्र की टीम में किया गया है। अब रांची में होने वाली हॉकी नेशनल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम का वह हिस्सा होगी।
जबलपुर नाका निवासी रितिका का एक साल पहले ही फीडर सेंटर में चयन हुआ था। जिसके बाद से वे निरंतर अभ्यास मैचों में शामिल हो रही थी। हाल ही में एक सितम्बर को सिवनी में राज्य स्तरीय शालेय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसमें सागर संभाग की टीम का प्रतिनिधित्व दमोह की रितिका ने किया था। हालांकि दमोह से टीम में चार छात्राएं शामिल हुईं थीं, लेकिन उनमें से रितिका का चयन किया गया। रितिका का चयन स्कूल नेशनल अंडर 17 में चयन हुआ है। वह जेपीबी गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा है और कोच रियाजउद्दीन के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ले रही है। कोच के अनुसार रितिका, हॉकी टीम में मिड फील्डर की भूमिका में रहती है। उसकी लगन और मेहनत उसे एक दिन हॉकी की इंटरनेशनल टीम में जरुर जगह दिलाएगी। उन्होंने बताया कि चयन होने के बाद रितिका अब 17 से 26 नवम्बर तक प्री नेशनल कोचिंग कैंप इंदौर में खेलने जाएंगी। उसके बाद रांची, झारखंड में आयोजित होने वाली नेशनल हॉकी में प्रतियाेगिता में 29 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक मप्र टीम की हिस्सा होगी।
यहां पर बता दें कि मध्यमवर्गीय परिवार से आई रितिका के पिता अनिल विश्वकर्मा टू व्हीलर के मैकेनिक हैं और वे बेटी का चयन होने से काफी उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: