विश्वकर्मा धर्मशाला एवं मन्दिर कल्याण ट्रस्ट का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह सम्पन्न

प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के अरैल में विश्वकर्मा धर्मशाला एवं मंदिर कल्याण ट्रस्ट, संत नगर, नैनी के प्रांगण में समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु दृढ़ संकल्पित विश्वकर्मा संगठन का त्रिवर्षीय चुनाव संपन्न हुआ। सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात संगठन के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष फूलचंद विश्वकर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम श्रृंगार विश्वकर्मा, संगठन मंत्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा बच्चा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार विश्वकर्मा, संगठन मंत्री रवि विश्वकर्मा, लेखा परीक्षक आर्यन विश्वकर्मा चुने गए। चुनाव के पश्चात शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी, उद्योगपति व अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम प्यारे विश्वकर्मा ने नवनिर्वाचित लोगों को शपथ ग्रहण कराया। साथ ही ट्रस्ट की तरफ से मुख्य अतिथि के हाथों समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को “विश्वकर्मा गौरव” सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में सामाजिक एकता, शैक्षिक व आर्थिक विकास के साथ ही राजनीति में सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं उद्योगपति अजय शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध समाजसेवी वेद प्रकाश शर्मा ने किया।
कार्यक्रम की शुरूआत भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के साथ की गई। कार्यक्रम में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद अपने संबोधन में संगठन के अध्यक्ष फूलचंद विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा धर्मशाला एवं मंदिर कल्याण ट्रस्ट अरैल, नैनी, प्रयागराज सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन है। इस ट्रस्ट का त्रिवर्षीय निर्वाचन संपन्न हुआ। ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य विश्वकर्मा समाज के सामाजिक स्तर को उच्चीकृत करके लोगों की सहायता करना, सामाजिक सेवा जैसे चिकित्सा सेवाओं की सहायता करना, गरीब बच्चों के शिक्षा में सहयोग करना, गरीबों को वस्त्र वितरित करना मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी श्यामलाल विश्वकर्मा, डॉ0 सुरेश विश्वकर्मा विनय कुमार विश्वकर्मा, प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, इं0 राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, बाबू भाई लाल शर्मा, रूद्रमणि विश्वकर्मा, गिरीश विश्वकर्मा, आर्यन शर्मा, रवि शर्मा, विजय शर्मा, प्रबंधक अनिल कुमार विश्वकर्मा, डॉ0 संगम लाल विश्वकर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, अनिल, रमाकांत विश्वकर्मा, मेहीलाल शर्मा, जिला पंचायत सदस्य अरविंद विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य सोनू विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, दिवाकान्त विश्वकर्मा, आकाश विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।