पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयन्ती पर एमएलसी हंशराज विश्वकर्मा ने दी श्रद्धांजलि

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी वाराणसी के जिलाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य हंशराज विश्वकर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयन्ती उन्हें याद करते हुये भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय केशरीपुर रोहनिया में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत कल्याण सिंह “बाबू जी” के जयन्ती पर उनकी स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
इस मौके पर मुख्य तौर पर भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, संजय सोनकर, डॉक्टर जे0पी0 दुबे, सुरेंद्र पटेल, सरदार शर्मा, अश्वनी पांडे, दिनेश मौर्य, सुरेश सिंह, वीरू सिंह, विजय लाल यादव, युसूफ खान, सोमनाथ, विनीता सिंह, ओमप्रकाश प्रियदर्शी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।