मधुराज विश्वकर्मा दोबारा बने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, स्वागत में उमड़ा युवाओं का हुजूम

Spread the love

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी ने फतेहपुर के मधुराज विश्वकर्मा को दोबारा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी द्वारा जारी किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के रूप में मधुराज विश्वकर्मा का यह दूसरा कार्यकाल है।

अपने मनोनयन से प्रफुल्लित मधुराज विश्वकर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर किया है, वह पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने के लिये संकल्पित हैं।

मधुराज विश्वकर्मा को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर फतेहपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं में काफी प्रसन्नता है। मनोनयन के बाद मधुराज जब लखनऊ से वापस फतेहपुर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत और अभिनंदन किया। युवाओं ने सैकड़ों वाहनों के साथ काफिला निकालकर अपने प्रिय नेता का स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत मधुराज विश्वकर्मा ने पार्टी व मोर्चा के सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: