विपिन शर्मा राष्ट्रीय सदस्य तो सन्दीप विश्वकर्मा मनोनीत किये गये प्रदेश सचिव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने विश्वकर्मा समाज के युवाओं को संगठन में भागीदारी देने के क्रम में दो और युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। मऊ निवासी विपिन शर्मा को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है। इसी के साथ ही प्रयागराज निवासी संदीप विश्वकर्मा को लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।
दोनों युवा नेताओं ने अपने मनोनयन के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम तथा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल के प्रति आभार प्रकट करते हुये जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया है। इसी के साथ ही युवा नेताओं ने पूर्वमंत्री रामआसरे विश्वकर्मा का भी आभार प्रकट करते हुये सदैव उनके साथ और नेतृत्व में चलने का विश्वास व्यक्त किया है।