विजय विश्वकर्मा भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोनीत

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने विजय विश्वकर्मा को अम्बेडकरनगर जिला का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। ओबीसी मोर्चा की तरफ से अम्बेडकरनगर सहित कुल 23 नये जिलाध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं। इन मनोनीत अध्यक्षों में अम्बेडकरनगर जिले के हंसवर निवासी विजय विश्वकर्मा (प्रधान) को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
ज्ञात हो कि विजय विश्वकर्मा अभी तक भाजपा युवा मोर्चा में जिला मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। अपने मनोनयन के बावत विजय विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने अपने ऊपर विश्वास व्यक्त करने के लिये पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है। विजय विश्वकर्मा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई दिया है।
-विज्ञापन-