ओबीसी मोर्चा ने सुनील पांचाल को बनाया अमरोहा लोकसभा का प्रभारी

Spread the love

लखनऊ। भाजपा ओबीसी मोर्चा ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील पांचाल को अमरोहा लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। मोर्चा की तरफ से लोकसभा चुनाव-2024 में विभिन्न अभियानों की सफलता के लिये सभी क्षेत्रों में प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। इसी क्रम में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सरकार में मन्त्री नरेन्द्र कश्यप ने अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के लिये सुनील पांचाल को प्रभारी व राजकुमार सिंह प्रधान को सह प्रभारी नियुक्त किया है। सुनील पांचाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओबीसी के मजबूत नेता माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: