पंचमुखी विश्वकर्मा पूजा समिति द्वारा विश्वकर्मा पूजा समारोह सम्पन्न

Spread the love

रांची। पंचमुखी विश्वकर्मा पूजा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय विश्वकर्मा पूजा समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय पूजा की अध्यक्षता निरंजन कुमार शर्मा ने किया। यह पूजा समारोह 17 से प्रारम्भ होकर 19 सितम्बर तक चला। पहले दिन पुजा-हवन किया गया एंव पूजा पण्डाल का उद्घाटन फीता काट व दीप प्रज्वलित कर पूर्व पार्षद अनिल कुमार गुप्ता (कसेरा) एंव ABVMS के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश प्रजापति ने किया।

दूसरे दिन महाआरती किया गया एंव रात्रि में महाभोग का प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप महापौर संजीव विजयवर्गीय थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जे0पी0 गुप्ता (स्वर्णकार) एंव डॉ0 दिलीप कुमार सोनी थे। मुख्य अतिथि संजीव विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की तारीफ किया और इसका लाभ लेने के लिये विश्वकर्मा वंशजों को आगे आने का आवाहन किया। अध्यक्ष निरंजन कुमार शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम के तीसरे दिन संध्या में विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा चूना भठ्ठा चौक होते हुये मधुकम तलाब तक गई जहां विसर्जन किया गया। विसर्जन शोभायात्रा में काफी संख्या में युवा, पुरूष, महिलाएं एंव बच्चे शामिल थे। महिलाओं का नेतृत्व कविता शर्मा कर रही थी, इनके साथ पूर्व पार्षद आशा देवी भी उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन सचिव राकेश कुमार शर्मा ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक राम प्यारे शर्मा, अशोक विश्वकर्मा का महत्वपूर्ण योगदान था।

मौके पर उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, रमेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शशिकांत शर्मा एवं विक्रांत विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार, सहकोषाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य मनोज शर्मा, जगदेव विश्वकर्मा, सुरेश शर्मा, उदय प्रसाद, कृष्णा शर्मा, अनिल प्रजापति, राजेश विश्वकर्मा, रमाशंकर शर्मा, उपेंद्र विश्वकर्मा, सौरव विश्वकर्मा, गोपाल कर्मकार, विजय प्रजापति, अंकित विश्वकर्मा, सुमित शर्मा एवं सुखदेव नगर थाना,और मुहल्ले के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे व योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: