पार्षद पद हेतु चुनाव में ​विश्वकर्मा समाज के प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Spread the love

रांची। स्थानीय निकाय चुनाव में पार्षद पद हेतु अपना भाग्य आजमा रहे विश्वकर्मा समाज के प्रत्याशियों ने जीत हेतु पूरी ताकत झोंक दी है। समाज के लोग भी उनकी खूब मदद कर रहे हैं। इस चुनाव में वार्ड—27 से अनीता शर्मा, वार्ड—28 से पुष्पा विश्वकर्मा और वार्ड—34 से योगेन्द्र मिस्त्री चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान 16 अप्रैल को होगा।


वार्ड—27 से अनीता शर्मा—
वार्ड—27 से पार्षद पद हेतु चुनाव लड़ रही प्रत्याशी अनीता शर्मा ने क्षेत्र में पदयात्रा की और वार्ड के वोटरों से अपना कीमती वोट चूड़ी छाप क्रम संख्या 02 पर लगाने के लिए आग्रह किया। अनीता के साथ विश्वकर्मा समाज के बन्धुओं ने भी पदयात्रा किया जिसमें संतोष शर्मा रांची जिला कमेटी के अध्यक्ष प्रमुख र​हे। उनके साथ बिनोद कुमार शर्मा उर्फ नन्हें सहित सैकड़ो लोगों ने अनीता शर्मा के पक्ष में पदयात्रा कर प्रचार करते हुये उन्हें विजय दिलाने की बपील किया।


वार्ड—28 से पुष्पा विश्वकर्मा—
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन वार्ड—28 की प्रत्याशी पुष्पा विश्वकर्मा ने पूरे वार्ड मे भ्रमण किया जिसमें सैकड़ों की संख्या मे वार्ड के नागरिक उपस्थित हुये। पुष्पा विश्वकर्मा ने अपने पक्ष में वोट देने के लिये सभी वोटरों से आग्रह किया। उन्होंने अपने वार्ड में पदयात्रा भी किया। इस पदयात्रा मे रानी विश्वकर्मा, मधु देवी, बबिता देवी, सुनीता देवी, रंजू देवी, बेबी विश्वकर्मा, रेणु शर्मा, विक्रांत विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, ईश्वर दयाल पंडित, अजय सिन्हा, राकेश पांडे, अवधेश कुमार, विशाल सोनी, दीपक लोहरा, नरेश सिंह, राकेश शर्मा सहित सैकड़ो लोग शामिल हुये। रांची जिला कमेटी के उपाध्यक्ष विश्वरंजन शर्मा, सचिव मनोज कुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, सहसचिव श्रवण शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, झारखंड प्रदेश के दिलीप शर्मा, विश्वकर्मा युवा मंच के अध्यक्ष विक्रान्त विश्वकर्मा, महासचिव राकेश शर्मा, विश्वकर्मा मंच के सदस्य मनोज शर्मा, इन सभी ने पदयात्रा को सफल बनाने में म​हत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


वार्ड—34 से योगेन्द्र मिस्त्री—
वार्ड—34 से पार्षद पद का चुनाव लड़ रहे योगेंद्र मिस्त्री ने ने भी अपने वार्ड में सभा कर एवं पदयात्रा कर वोटरों से सम्पर्क स्थापित किया। उन्होंने अपने वार्ड के वोटरों में साफ सफाई, पानी की समस्या, प्रमाण पत्र, जाति एवं जन्म—मृत्यु प्रमाण पत्र सहित छोटी—छोटी समस्याओं को दूर करने का का निर्णय लिया। उन्होंने अपने वार्ड के वोटरों से ‘चक्की’ पर मोहर लगा कर भारी से भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। उनके साथ समाज के कािफी लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट— रंजीत विश्वकर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: