सहारनपुर सपा कार्यालय में मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Spread the love

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सृष्टि के निर्माता व ज्ञान-विज्ञान के आदिदेव भगवान विश्वकर्मा का पूजन दिवस बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया।स्थानीय अम्बाला रोड़ स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ0 रागिब अंजुम के नेतृत्व में पदांधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष डॉ0 रागिब अंजुम ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने सम्पूर्ण सृष्टि की रचना की। समाजवादी पार्टी ने अपने शासनकाल में भगवान विश्वकर्मा के पूजन दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था जिसमें भाजपा ने सत्ता में आने पर निरस्त कर दिया जो संपूर्ण विश्वकर्मा समाज का अपमान है।

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इं0 विजेश कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार भगवान विश्वकर्मा को श्रमिकों का देवता बताकर उनका अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा देवताओं के शिल्पी हैं जिन्होंने पूरी दुनिया को ज्ञान-विज्ञान का प्रसार कर अनुसंधान करने का काम किया है, इसलिए भगवान विश्वकर्मा पूरी दुनिया में पूजनीय है।
इस दौरान राजकुमार प्रधान, विनोद खेड़ी, फैसल सलमानी, संदीप सैनी, राम आशीष यादव, हसीन कुरैशी, रामकुमार विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, वेदपाल पटनी, अब्दुल गफूर, मजवी खान, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: