विश्वकर्मा वंशज प्रो0 सुरेन्द्र कटारिया को मिलेगा राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन अवार्ड

Spread the love

जयपुर। जयपुर निवासी व मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग के प्रोफेसर सुरेन्द्र कटारिया को राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन अवार्ड से नवाजा जायेगा।
केन्द्रीय हिंदी संस्थान की हिंदी सेवी सम्मान योजना के अन्तर्गत यह पुरस्कार लोक प्रशासन व विधि विषय के लेखको को दिया जाता है। इस पुरस्कार मे पांच लाख रुपए की राशि दी जाती है। यह पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति एक समारोह में प्रदान करेंगे।
लोक प्रशासन विषय में प्रो0 कटारिया 42 पुस्तकों तथा 650 लेखों के लेखक हैं। वह इससे पूर्व भी भारत सरकार के कई अवार्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं जिनमें कौटिल्य अवार्ड, इंदिरा गांधी राजभाषा अवार्ड, पं0 जी0बी0 पंत अवार्ड, संघ लोक सेवा अवार्ड, वित्त मंत्रालय अवार्ड, भारतीय लोक प्रशासन के केस स्टडी व निबंध पुरस्कार सहित कई अवार्डों से सम्मानित किए जा चुके हैं। सिविल सेवा व प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रो0 कटारिया की पुस्तकें लोकप्रिय हैं तथा ज्ञानवर्धक व नवीनतम जानिकारियों से परिपूर्ण मानी जाती हैं।
—मनोज कुमार शर्मा

2 thoughts on “विश्वकर्मा वंशज प्रो0 सुरेन्द्र कटारिया को मिलेगा राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन अवार्ड

  1. अब समय आ गया है विश्वकर्मा बंधुओं के लिए सम्मान समर्पण सेवा राजनीतिक जिसके दिल में जोश और जुनून ए वह सब कुछ कर सकते हैं

Leave a Reply to Ashish vishwakarma Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: