केन्द्रीय मन्त्री रमेश पोखरियाल निशंक ने विनिका पांचाल को प्रदान किया सिल्वर मेडल

0
Spread the love

देहरादून। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून से मास्टर डिग्री प्राप्त करने वाली विनिका पांचाल को केन्द्रीय मानव संसाधन मन्त्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया है। विनिका ने मास्टर डिग्री में प्रथम स्थान हासिल किया है। बीते 8 मार्च को यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित समारोह में केन्द्रीय मन्त्री ने विनिका को मेडल प्रदान किया। विनिका पांचाल ने शैक्षिक वर्ष 2019-2020 में अंग्रेजी में मास्टर डिग्री प्राप्त करने के साथ ही नेट भी पास किया है। वह असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिये योग्य हैं।
बता दें कि विनिका पांचाल के पिता सन्तराम पांचाल उत्तराखंड शासन में उप निदेशक पद पर कार्यरत हैं तो मां नीलम पांचाल इण्टर कालेज में लेक्चरर हैं। विनिका का भाई स्विट्जरलैंड में जॉब कर रहा है। विनिका पांचाल मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद डॉक्टरेट करने की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

%d bloggers like this: