राम अवतार शर्मा शिल्पकार महासभा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

Spread the love

लखनऊ। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रामाआसरे विश्वकर्मा ने गाजीपुर निवासी राम अवतार शर्मा को महासभा का उत्तर प्रदेश का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। ज्ञात हो कि राम अवतार शर्मा अभी तक प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। उनकी कर्मठता और सक्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें प्रदेश का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया है।

बता दें कि राम अवतार शर्मा महासभा के प्रदेश से लेकर देश स्तर तक के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जाकर संगठन मजबूत करने का कार्य करते रहते हैं। उनके कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता व्याप्त है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से महासभा को काफी मजबूती प्रदान होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: