विश्वकर्मा पांचाल महासभा ने स्वर्ण पदक विजेता प्रीति पांचाल का किया स्वागत

Spread the love

मुजफ्फरनगर। एशिया कप-2023 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की कप्तान प्रीति पांचाल का सम्मान समारोह मुजफ्फरनगर में आयोजित किया गया। यह आयोजन अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा जनपद मुजफ्फरनगर ने किया। सर्व प्रथम गोल्ड मैडलिस्ट कप्तान प्रीति पांचाल ने शहर स्थित “विश्वकर्मा चौक” पर भगवान विश्वकर्मा और शिव चौक पर भगवान भोलेनाथ की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके उपरान्त भव्य स्वागत के लिए खुली जीप में सवार होकर तमाम चार पहिया व दो पहिया वाहनों के काफिले के साथ विश्वकर्मा चौक से शिव चौक होते हुए दीपक पैलेस तक पहुंची। स्वागत में निकली गई भव्य शोभायात्रा देखते ही बन रही थी। इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन रूडकी रोड स्थित दीपक पैलेस में किया गया।

स्वागत समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी व संरक्षक बाबूराम पांचाल ने और संचालन लोकेश पांचाल ने किया। कार्यक्रम में मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में गोल्ड मैडलिस्ट प्रीति पांचाल व अदिती विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री महासभा अजय पांचाल, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य (पू) जगदीश पांचाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री देशपाल पांचाल, जिलाध्यक्ष नितिन पांचाल, भूलेराम धीमान, तेलूराम धीमान, डा0 नरेश विश्वकर्मा, रामरतन विश्वकर्मा, मुकेश धीमान ने उपस्थित हो मंच की शोभा बढायी। इस अवसर पर घनश्याम प्रेमी ने अपने भजन के माध्यम से सुन्दर गुणगान किया। अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा ने प्रीति पांचाल और अदिती विश्वकर्मा को गुलदस्ता व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रीय महामंत्री अजय पांचाल ने कहा कि प्रीति पांचाल ने गोल्ड मेडल जीतकर देश व समाज का गौरव बढाया है। यह देश की। बेटियो के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। कार्यक्रम में बोलते हुए वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल ने कहा कि यह विश्वकर्मा समाज की नही देश की बेटी है, प्रीति पांचाल ने भारत के लिए गोल्ड जीता है। भारत को एशिया प्रतियोगिता में स्थान मिलने से पूरा देश हर्ष और गौरव का अनुभव कर रहा है। जिलाध्यक्ष नितिन पांचाल ने कहा कि समाज की प्रतिभा गोल्ड मैडलिस्ट प्रीति पांचाल ने जो सम्मान समाज और देश का बढाया उसमें सबसे बड़ी भूमिका उनके माता-पिता की है, मैं उनके चरणो में प्रणाम करता हूं। अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा हमेशा समाज की बेटियों के साथ खडी रहेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नन्द किशोर पांचाल, रामरतन विश्वकर्मा, नाथीराम धीमान, बिजेन्द्र धीमान, मंगलराम जांगिड, उमेश धीमान, राजीव पांचाल, शेरपाल पांचाल, चन्द्रपाल पांचाल, नगर अध्यक्ष ग्रिजेश पांचाल, विक्रान्त पांचाल, सुरेन्द्रपांचाल, अंशुल पांचाल, नरेश पांचाल, बिट्टू पांचाल, ओमपाल पांचाल, अशोक पांचाल, गौरव धीमान, नीरज धीमान, अशोक पांचाल, सचिन पांचाल, मयंक पांचाल, शुभम पांचाल, सुनील जांगिड, रजत पांचाल, संजय पांचाल, अभिनव पांचाल, ब्रिजेश पांचाल, विनय पांचाल, रूप सिंह पांचाल, आशीष पांचाल, लक्ष्मी धीमान, अनिता पांचाल, सुमित्रा पांचाल, कुसुम पांचाल, अंजू पांचाल, सरला धीमान सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरूष मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: