राजू पांचाल को मिली भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक की जिम्मेदारी

गाजियाबाद। अभी तक भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ गाजियाबाद जिला संयोजक के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे राजू पांचाल को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय संयोजक बनाया गया है। वह आनंद इंडस्ट्रियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मोहननगर के भी अध्यक्ष है। राजू पांचाल के इस मनोनयन से पूरे औद्योगिक क्षेत्र सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। उनके कार्यकाल में पहुंचकर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
अपने मनोनयन से हर्षित राजू पांचाल ने कहा कि वह पार्टी द्वारा दी गई प्रत्येक जिम्मेदारी को निभाना अपना कर्तव्य समझते हैं। पार्टी ने उन पर विश्वास कर क्षेत्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं का सटीक मूल्यांकन करती है। मैं पहले से ही उद्योग जगत से जुड़ा रहा हूं, पहले मुझे लघु उद्योग प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया था, अब क्षेत्रीय संयोजक की जिम्मेदारी मिली है जिसका निर्वहन पूरी निष्ठा से करूंगा। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी राजू पांचाल जिले में कई दायित्व संभाल चुके हैं। सरल व्यवहार और मिलनसार व्यक्ति के नाते सभी लोग उन्हें पसंद करते हैं।