सांसद रामचन्द्र जांगड़ा के निजी सचिव मनीष जांगड़ा को पुत्री रत्न की प्राप्ति

Spread the love

दिल्ली। हरियाणा से भाजपा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा के निजी सचिव मनीष जांगड़ा को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई है। मनीष जांगड़ा सांसद के साथ उनके कार्यों में व्यस्त थे तभी उन्हें पुत्री रत्न प्राप्ति का संदेश प्राप्त हुआ। यह संदेश मिलते ही सांसद आवास में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जानकारी होते ही सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने मनीष जांगड़ा को अपने हाथ से मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया। साथ ही कहा कि अब बेटियां भी बेटों से कम नहीं हैं। आज देश की बेटियां अपनी प्रतिभा की बदौलत ओलम्पिक में पदक जीतकर देश का मान बढ़ा रही हैं।

इस मौके पर मनीष जांगड़ा ने पूरे आवास में स्वयं मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त किया। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गौड़ सहित सांसद जी के सभी स्टाफ को अपने हाथों से मिठाई खिलाई। सभी ने पुत्री के उत्तम स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की।

बता दें कि मनीष जांगड़ा हरियाणा के जींद जिले के गांव डूमरखां कलां के निवासी है। वह बहुत दिनों से सांसद जी के निजी सचिव के तौर पर साथ रह रहे हैं। पुत्री रत्न की प्राप्ति सन्देश के बाद वह दिल्ली से अपने गांव गये और अपनी पुत्री को देखकर वापस दिल्ली आ गये। हिन्दू धर्म में पुत्री को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। मनीष खुश हैं कि उन्हें पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: