भाजपा के क्षेत्रीय संगठनों में बढ़ी विश्वकर्मा समाज की भागीदारी

Spread the love

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी क्षेत्रीय संगठनों में विश्वकर्मा समाज को भागीदारी देते हुये लोगों को पार्टी के साथ मजबूती से जुड़े रहने का रास्ता दिखाया है। पश्चिमी क्षेत्र में शामली के अमित विश्वकर्मा को भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया है तो सहारनपुर के ओमपाल पांचाल को किसान मोर्चा में क्षेत्रीय मन्त्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बागपत के जिलाध्यक्ष रहे राकेश पांचाल एडवोकेट को पिछड़ा वर्ग मोर्चा में क्षेत्रीय सदस्य बनाया गया है। सहारनपुर के अरविन्द बलियान को किसान मोर्चा में क्षेत्रीय सदस्य बनाया गया है। साथ ही गाज़ियाबाद के राजू पांचाल को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय संयोजक बनाकर विश्वकर्मा समाज को भाजपा संगठन में समुचित भागीदारी देने का प्रयास हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: