रिच इंटरनेशनल के निदेशक प्रेमधनी विश्वकर्मा को संगीत गौरव सम्मान

Spread the love

इलाहाबाद। प्रयागराज की अखिल भारतीय साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था “हंसवाहिनी” ने रिच इंटरनेशनल के निदेशक प्रेमधनी विश्वकर्मा को संगीत गौरव सम्मान प्रदान किया है। संस्था के अध्यक्ष सुपर स्टार सिंगर विष्णु राजा द्वारा पृथ्वी गार्डेन सिविल लाइन्स प्रयागराज में आयोजित हंसवाहिनी महोत्सव में यह सम्मान संगीत क्षेत्र के लोगों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रदान किये गये। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मन्त्री सिद्धार्थनाथ सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद केसरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी तथा पूर्व मन्त्री उत्पल राय उपस्थित रहे। इस सम्मान समारोह में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व सांगीतिक उत्सव भी आयोजित किया गया।


सम्मान समारोह में देश स्तर के वरिष्ठ लोकगायक लल्लन सिंह गहमरी (गाजीपुर) को भिखारी ठाकुर सम्मान, अखिल भारतीय कवि ध्रुवेन्द्र सिंह भदौरिया (एटा) को सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला सम्मान, लोकगायक मंगला सलोनी विश्वकर्मा (वाराणसी) को प्रयाग गौरव सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही कई अन्य लोगों को भी विभिन्न सम्मान प्रदान किये गये। समारोह की अध्यक्षता सुधांशु उपाध्याय तथा संचालन डॉ0 आभा श्रीवास्तव (सचिव, हंसवाहिनी) ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अंतरराष्ट्रीय फेम कवि शैलेन्द्र मधुर (महासचिव, हंसवाहिनी) ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर हंसवाहिनी के अध्यक्ष सुपर स्टार सिंगर विष्णु राजा के नवीन एलबम ‘दिल की किताब” (The Book of Dil) का लोकार्पण भी हुआ। बता दें कि यह एलबम रिच इंटरनेशनल म्यूजिक कम्पनी मुम्बई से रिलीज हुई है।

1 thought on “रिच इंटरनेशनल के निदेशक प्रेमधनी विश्वकर्मा को संगीत गौरव सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: