महेन्द्र विश्वकर्मा उत्तर भारतीय मोर्चा के सचिव मनोनीत

मुम्बई। भारतीय जनता पार्टी के नेता व वरिष्ठ समाजसेवी महेन्द्र विश्वकर्मा को उत्तर भारतीय मोर्चा मुम्बई का सचिव मनोनीत किया गया है। मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव ने यह मनोनयन किया है। मूलतः उत्तर प्रदेश निवासी महेन्द्र विश्वकर्मा विगत कई वर्षों से मुम्बई में रह रहे हैं। उनकी सक्रियता को देखते हुए उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष ने श्री विश्वकर्मा को सचिव पद पर मनोनीत किया है।
ज्ञात हो कि यह मोर्चा भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित संगठन है। महेन्द्र विश्वकर्मा के मनोनयन पर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया है। आपको बता दें कि महेन्द्र विश्वकर्मा महाराष्ट्र शासन में विशेष कार्यकारी अधिकारी भी है।
हमारे लिए बहुत गर्व की बात है हमारे विश्वकर्मा समाजआज की मेधावी छात्रों छात्राओं के साथ में आगे बढ़ रहे हैं और ऊंचाइयों को छू रहे हैं
जय विश्वकर्मा जय विज्ञान