कृष्ण कुमार विश्वकर्मा अपना दल (एस) व्यापार मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

लखनऊ। प्रतापगढ़ निवासी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा को अपना दल (एस) व्यापार मंच का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मन्त्री अनुप्रिया पटेल की सहमति व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल पूर्व विधायक की संस्तुति पर यह मनोनयन किया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ही विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भी कृष्ण कुमार को बधाई दिया है।
-विज्ञापन-