भारतीय विश्वकर्मा समाज ने छठव्रतियों के बीच बांटा छठ पूजन सामग्री

हावड़ा। पश्चिम बंगाल की सामाजिक संस्था भारतीय विश्वकर्मा समाज ने छठ पूजा के निमित्त व्रत रखने वाली महिलाओं के बीच छठ पूजन सामग्री का वितरण किया। संस्था के पदाधिकारियों ने हावड़ा के लिलुआ में पूजन सामग्री वितरण हेतु कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में छठ व्रत रखने वाली पहुंची महिलाओं को पूजन सामग्री प्रदान किया गया।


लिलुआ के 219 मीरपाड़ा रोड व 119 दासपाड़ा रोड पर छठ पूजन सामग्री का वितरण कर भारतीय विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारियों ने अपने सामाजिक कार्य का परिचय दिया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रभुनाथ शर्मा, महासचिव बृजमोहन शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, एडवोकेट दिनेश शर्मा, उपसचिव राजेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष सागर विश्वकर्मा, जीतन शर्मा, तीर्थराज शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, प्रदीप, शैलेष, तारकेश्वर, महेन्द्रनाथ शर्मा तथा जनकल्याण समिति के राजेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम में सभी का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *