डॉ0 कृष्णमुरारी विश्वकर्मा दोबारा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत

लखनऊ। आज़मगढ़ निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता, दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमन्त्री डॉ0 कृष्णमुरारी विश्वकर्मा को भाजपा उत्तर प्रदेश का कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है। श्री विश्वकर्मा इसके पूर्व भी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे। भाजपा ने लगातार दूसरी बार उन्हें प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया है।
बता दें कि आज़मगढ़ जिले के बिन्द्राबाज़ार निवासी डॉ0 कृष्णमुरारी विश्वकर्मा की गणना जिले में एक कद्दावर नेता के रूप में होती है। वह भारतीय जनता पार्टी में भी पिछड़े वर्ग के बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं। पार्टी ने वर्ष 2017 में उन्हें आज़मगढ़ की दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भी बनाया था, दुर्भाग्यवश वह चुनाव नहीं जीत सके। चुनाव हारने के बाद भी वह दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में किसी विधायक से भी ज्यादा कार्य कर रहे हैं। उम्मीद है कि वर्ष 2022 में पार्टी उन्हें दोबारा दीदारगंज से प्रत्याशी घोषित करेगी।
डॉ0 कृष्णमुरारी विश्वकर्मा के दोबारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत होने पर शुभचिंतकों, मित्रों व समर्थकों ने बधाई दी है तथा पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *