आरडीएसओ लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया छठपूजा
लखनऊ। आरडीएसओ कॉलोनी आलमबाग में छठपूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कॉलोनी की महिलाओं ने व्रत रखकर ढलते हुए सूरज का अर्घ्य लिया एवं सुबह उगते हुए भगवान सूर्यदेव का कठिन व्रत किया। इस पूजा में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं ने बड़े ही उत्साह से आयोजन में भाग लिया। इस पर्व में जो लोग मां छठ से मांगते हैं उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। पूजा में खुशी से बैंड बाजे के साथ एवं कोसी भरकर छठ घाट पर आकर जल के अंदर खड़ी हो जाती है और जब सूर्य भगवान अस्त होते हैं तो अर्घ्य लिया जाता है। सुबह जब सूरज भगवान का उदय होता है उसके पहले जल के अंदर खड़ी होकर भगवान सूर्य की उपासना करती हैं। जब भगवान सूर्यदेव उगते हैं तब व्रत करने वाली महिलाएं अर्घ्य लेती है।
यह पर्व विशेषकर बिहार एवं पूर्वांचल का बहुत ही प्रसिद्ध एवं पवित्र त्योहार माना जाता है। कहा जाता है कि जब भगवान श्री रामचंद्र जी रावण को मारकर अयोध्या लौटे तब मां सीता जी ने यह कठिन व्रत किया था। पौराणिक कथाओं में इस पर्व का बहुत ही महत्व दिया गया है, श्रद्धा से जो भी मन्नत मांगते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। छठ पर्व की तैयारी 3 दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। इसमें सभी वस्तुएं,फल,कपड़े इत्यादि नए ही प्रयोग किया जाता है। इस त्योहार में पवित्रता का विशेष ध्यान दिया जाता है।
छठ पूजा को सफल बनाने के लिए सी0के0 शर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, राजेश कुमार,भारतेंदु, गोलू ,राकेश, अखिलेश विश्वकर्मा, निहाल सिंह, आशा शर्मा,काजल,रानी शर्मा,रोजी शर्मा,गजल,कृति सिन्हा, लता शर्मा, अशोक कुमार,मिथिलेश,सविता, शशि लता, मंजरी श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव,मनीष सिंह, धीरज कुमार, पूनम शर्मा, श्रेयसी, साक्षी, गुल्लू, गुगु,ने सहयोग किया।