युवा संगीतकार आर्या शर्मा को “बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर” के लिये मिला “सबरंग-2021” फिल्म अवॉर्ड

मुम्बई। ‘भोजपुरी का बप्पी लहरी’ नाम से मशहूर युवा संगीतकार आर्या शर्मा को “सबरंग-2021” फिल्म अवॉर्ड प्रदान किया गया है। यह अवॉर्ड मुम्बई में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में ‘बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर’ के रूप में आर्या को प्रदान किया गया। 23 वर्षीय आर्या शर्मा मूल रूप से गोपालगंज, बिहार के रहने वाले हैं और विश्वकर्मा समाज से आते हैं।
“आर्या रिकॉर्ड” नाम से स्टूडियो दिल्ली, पटना, वाराणसी और मुम्बई में ब्रांच काम कर रहा है। आर्या के म्यूजिक ने यूपी, बिहार सहित पूरे देश में धमाल मचा रखा है। बता दें कि ‘परदेसिया ये सच है पिया’ हिंदी गाने का भोजपुरी वर्जन जैसे ही आर्या द्वारा म्यूजिक दिया गया उन्हें भोजपुरी का बप्पी लहरी कहा जाने लगा। आर्या ने अनगिनत भोजपुरी व हिंदी गानों को म्यूजिक प्रदान किया है।
आर्या ने हिंदी गाना ‘अपनी तो जैसे-तैसे” का भी भोजपुरी वर्जन किया है। 2021 में सबसे फास्ट-सबसे ब्लास्ट आर्या के गाने “बाकी एक बेर गंगा नहइले बानी, बंगलिनिया, गरिया मछली, जनरेटर, नदिया बिचे नैया डोले” जैसे यूपी बिहार में बजने वाले तमाम गानों में अधिकतर गानों पर आर्या का ही हाथ है।