विश्वकर्मा महिला आत्मनिर्भर अभियान एग्जिबिशन-2021 का दो दिवसीय आयोजन सम्पन्न

Spread the love

अहमदाबाद। श्री धांधार पांचाल सेवा समाज के अन्तर्गत महिला उत्कर्ष समिति द्वारा विश्वकर्मा महिला आत्मनिर्भर अभियान एक्जिबिशन-2021 का दो दिवसीय आयोजन 20-21 मार्च को किया गया। एक्जिबिशन में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर सरकार के निर्देशों का पालन करते हुये कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन समाज के अग्रणी ईश्वरभाई पांचाल वरनावाडा, कांतिभाई पांचाल डीसा, चुन्नीलाल पांचाल, स्व0 मणिलाल एम0 पांचाल, स्व0 प्रहलादभाई पांचाल, स्व0 मणिलाल के0 पांचाल के परिवार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में नगर निगम चुनाव में नवनिर्वाचित पार्षद मुकेशभाई मिस्त्री, विजयभाई पांचाल, दीपकभाई पांचाल, राजेश्वरीबेन पांचाल, भावीबेन पांचाल, आरतीबेन पांचाल, चंद्रिकाबेन पांचाल, अलकाबेन पांचाल व अलकाबेन मिस्त्री उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मुम्बई, बड़ोदरा, सूरत, पालनपुर, डिसा, मेहसाणा, वापी, अंकलेश्वर, सिद्धपुर, वडगाम, संस्था के अध्यक्ष व सचिवगण, भामाशाह, उद्योगपति, समाज के वरिष्ठ प्रबुद्ध समाजसेवी के साथ-साथ महिला अतिथि में लीलाबेन पांचाल, नयनाबेन पांचाल, हर्षाबेन पांचाल, मीनाबेन पांचाल मुंबई से रक्षाबेन पांचाल, आशाबेन पांचाल, गीताबेन पांचाल, बड़ोदरा से कोकिलाबेन पांचाल, भावनाबेन पांचाल, उषाबेन पांचाल, पालनपुर से रेणुकाबेन पांचाल, मीनाबेन पांचाल, वीणाबेन पांचाल, डीसा से निकिताबेन पांचाल, ऋषिकाबेन पांचाल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में कालूराम लोहार राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा उपस्थित रहे। अपने सम्बोधन में कालूराम लोहार ने कहा कि विश्वकर्मा वंश परंपरागत कारीगर समाज की लोकतंत्र में सत्ता की भागीदारी से ही समाज का उत्थान सम्भव है। आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का अंगवस्त्रम व पुष्प द्वारा स्वागत किया गया।

महिला उत्कर्ष समिति द्वारा इस टेक्नोलॉजी व विकसित युग में पारिवारिक आय में महिलाओं की भागीदारी हेतु व्यवसाय में प्रसिद्धि प्राप्त करने हेतु घरेलू तक सीमित अदृश्य व्यवसाय को बाजार में प्लेटफार्म के जरिए नारी शक्ति द्वारा व्यवसाय में प्रगति संस्था का मुख्य उद्देश्य रखा गया। जिसको समाज के बुद्धिजीवियों ने श्री धांधार पांचाल समाज सेवा समिति के द्वारा नि:शुल्क संपूर्ण सहयोग कर सराहनीय कार्यक्रम की पहल कर यह पूरे देश में ऐतिहासिक पहल का उदाहरण पेश किया गया। यह संस्था हमेशा उद्योग, राजनीतिक, शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक दृष्टि से कार्यक्रमों में अग्रसर रहा है।

इस एग्जिबिशन में विभिन्न प्रकार के व्यवसाय से 100 स्टॉलों के माध्यम से महिलाओं ने भाग लिया। इस सफल आयोजन से समाज की नारी शक्ति को बल मिला। समाज की महिलाएं संस्था के अग्रणीयो से प्रभावित व खुश होकर आभार प्रकट किया। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिए समाज की दशा और दिशा बदलने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का मिशन सफलता प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम में पूरे गुजरात प्रदेश से हजारों की तादाद में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष जयंतीभाई पांचाल, उपाध्यक्ष बाबूभाई पांचाल, प्रेमचंद पांचाल, प्रहलादभाई पांचाल, सचिव अरविंदभाई पांचाल वरनावाड़ा, कोषाध्यक्ष जयंतीभाई पांचाल, कोऑर्डिनेटर्स रमेशभाई पांचाल, कन्वीनर मधुबेन पांचाल, सह-कन्वीनर नयनाबेन पांचाल, स्मिताबेन पांचाल, अध्यक्ष जगदीशभाई पांचाल छापी, प्रमुख प्रभुभाई पांचाल मगरवाड़ा, टी0के0 पांचाल मगरवाड़ा ने प्रमुख भूमिका निभाई। सभी पदाधिकारीगणों ने इस कार्यक्रम को तन-मन-धन से सहयोग कर सफल बनाया। कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन अरविंदभाई पांचाल वरनावाड़ा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: