बिजनौर भाजपा जिला कार्यालय पर मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Spread the love

बिजनौर। भाजपा जिला कार्यालय नजीबाबाद रोड पर देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा जी की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित कर और फूल मालाएं पहनाकर पूजन किया।

इस शुभ अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश विश्वकर्मा, जिला महामंत्री विनय राणा, क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा विनीत बालियान, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मुनेश कुमार शर्मा पाडला, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य व आपदा एवं राहत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दयानंद शर्मा उपस्थित रहे।

इसके अलावा बिजनौर विधानसभा संयोजक पंडित गोपाल धीमान, जिला संयोजक आईटी विभाग विपुल शर्मा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा रोबिन चौधरी, जिला संयोजक सोशल मीडिया अजय राणा, जिला मंत्री युवा मोर्चा संकित राठी, भाजपा सोशल मीडिया सह संयोजक शुभम विश्वकर्मा, भाजपा कार्यकर्ता कमल चौहान आदि इस शुभ अवसर पर भाजपा कार्यालय पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: