विश्वकर्मा मंच झारखण्ड ने आयोजित किया पारिवारिक मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह

Spread the love

रांची। विश्वकर्मा मंच द्वारा 13वां पारिवारिक मिलन समारोह सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रांची के रातू किला स्थल में किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता श्रीकांत शर्मा एवं संचालन सचिव राकेश कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम अपरान्ह 01:00 बजे से प्रारम्भ होकर शाम 5:00 बजे तक चला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अतिथि के रूप में पुर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय उपस्थित रहे। समारोह को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही विकास करता है। अपने हक और अधिकार के लिये सभी को आगे आना चाहिये। विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण शर्मा, शिव कुमार शर्मा, दुधेश्वर विश्वकर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। सभी अतिथियों का स्वागत बुके, माला और शाल से किया गया। इस अवसर पर विश्वकर्मा मंच झारखंड के सचिव द्वारा सामाजिक कार्यों का विवरण तथा लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस समारोह में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग उपस्थित थे। इस समारोह में समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। समाज के ऐसे लोगों को भी सम्मानित किया गया जो विश्वकर्मा मंच झारखंड के साथ लगातार जुड़े रहे हैं और समाज का विकास करने में अपना बहुमूल्य योगदान किए है। अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने शिक्षा पर अत्यधिक जोर दिया। कहा कि शिक्षित समाज ही गलत विचारों का विरोध कर सकता है।

अध्यक्षीय सम्बोधन में श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के चहुंमुखी विकास के लिये झारखण्ड सरकार भी केरल सरकार की तर्ज पर आर्टिजन बोर्ड का गठन करे। सरकार इस काम में सक्रियता दिखाये तभी मध्यम वर्ग समाज का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र बनाने मे झारखण्ड सरकार को सरल उपाय ढूढना चाहिए, ताकि बच्चों का भविष्य खराब न हो न कोई कठिनाई हो। मुख्य संरक्षक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि समाज के लोगों को किसी न किसी राजनीति पार्टी मे जुड़कर रहना चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम होने से लोगों मे जागरूकता आती हैं और लोगों मे मेल मिलाप बढ़ता है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे सह सचिव मनोज कुमार शर्मा, संगठन सचिव विनोद कु शर्मा, राजेश कु शर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, सौरभ विश्वकर्मा, जिला सचिव मनोज विश्वकर्मा, जगदेव विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, उपेंद्र विश्वकर्मा, अशोक शर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, संजीव विश्वकर्मा, क्षेत्र के प्रभारी प्रदीप कुमार, नविन निश्चल, विनय शर्मा, निरंजन कु शर्मा, महेश विश्वकर्मा, संजय कुमार, राधाकांत शर्मा, रेणु शर्मा, रेखा शर्मा, उर्मिला देवी, चित्रा शर्मा, संगीता देवी, अंकिता कर्मकार, अनिता विश्वकर्मा, कुशुम शर्मा, माला रानी शर्मा, सुषमा विश्वकर्मा, नंदनी कुमारी, रानी, किरण शर्मा, गोपाल कर्मकार, मानिकचंद ठाकुर, राजेश विश्वकर्मा, आकाश विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, अरूण शर्मा का बहुमूल्य योगदान रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन मनोज कु शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: