जिम्नास्टिक दीपा कर्माकर को “त्रिपुरा भूषण अवार्ड”

Spread the love

अगरतला। भारत की सुप्रसिद्ध जिम्नास्टिक दीपा कर्माकर को त्रिपुरा सरकार ने “त्रिपुरा भूषण अवार्ड” से सम्मानित किया है। यह अवार्ड दीपा कर्माकर को एक समारोह में प्रदान किया गया। वर्ष 2016 में दीपा कर्माकर ने ओलम्पिक में बेहतर प्रदर्शन करके लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। यह ऐसा मौका था जब 52 साल बाद किसी भारतीय ने ओलम्पिक में जिम्नास्ट के तौर पर भागीदारी की थी। इसी के बाद भारत सरकार ने दीपा कर्माकर को “अर्जुन अवार्ड” प्रदान किया था।

जिम्नास्ट के तौर पर दीपा कर्माकर ने अब तक सैकड़ों पदक हासिल किये हैं जिनमें सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक है। त्रिपुरा की रहने वाली दीपा का जन्म 9 अगस्त 1993 को अगरतला में हुआ था। उनके पिता खुद भी साई के कोच थे, इसलिए उन्होंने बेटी को भी खिलाड़ी बनाने का ही सपना देखा। दीपा जब छह साल की थी तब ही उनके पिता उन्हें जिम्नास्टिक सिखाने के लिए एक कोच के पास ले गए। पिता चाहते थे कि बेटी जिम्नास्ट बने, लेकिन कोच ने दीपा के फ्लैट फुट देखकर उसे दूसरे खेलों में जाने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: