देव दीपावली पर जगमग हुआ आज़मगढ़ का प्राचीन विश्वकर्मा मन्दिर

Spread the love

आज़मगढ़। दीपों का महापर्व देव दीपावली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ प्राचीन श्री विश्वकर्मा मंदिर रेलवे स्टेशन मार्ग पर मनाया गया। मंदिर सभा के पदाधिकारियों के द्वारा 221 दीपों को प्रज्वलित कर भगवान श्री विश्वकर्मा सहित सभी देवताओं से आशीर्वाद की मनोकामनाओं के साथ जगत कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

महासभा के महामंत्री विनोद शर्मा ने बताया कि भगवान श्री विश्वकर्मा का यह प्राचीन मंदिर 1908 में स्थापित होकर 1914 में पूर्ण रूप से तैयार हुआ। तभी से कमोवेश देव दीपावली की प्रथा के साथ ही सभी धार्मिक कार्यों को विधि विधान के साथ पूजा पाठ किया जाता है। दीपों के पर्व को मनाने की परंपराएं भी होती चली आई हैं इसी क्रम में देव दीपावली मनाई गई है।

इस अवसर पर भाजपा नेता मोनू विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, उमाशंकर एडवोकेट, रमेश चंद विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, नंदकिशोर विश्वकर्मा, विनोद शर्मा बीडीसी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: