श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट रेड ब्रिगेड ने वाहन चालकों को दिया सुरक्षा का मन्त्र

नाशिक। श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट रेड ब्रिगेड के तरफ से वाहन चालक सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस अभियान में लोगों को हेलमेट पहनने तथा सीट बेल्ट बांधने के विषय पर समझाया गया। वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट से मिलने वाली सुरक्षा के बारे में बताया गया।
नाशिक पुलिस मुख्यालय और नाशिक पुलिस कमिश्नर रवीन्द्र कुमार सिंघल के मार्गदर्शन में यह अभियान एक महीने से चलाया जा रहा है। श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट प्रत्येक गुरुवार और रविवार को यह अभियान चलाता है। इस अभियान में राष्ट्रीय सलाहकार श्याम विश्वकर्मा, नाशिक जिला अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष अरविन्द विश्वकर्मा, सचिव सुभाष विश्वकर्मा और सदस्य प्रवीण शर्मा, विजय शंकर विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, रामावतार विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, कुंदन विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा शामिल रहे और सभी के अथक प्रयास से कार्यक्रम सफल रहा।