रेड ब्रिगेड लखनऊ की तरफ से राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक मिलियन मीटर वाहन मार्च की शुरूआत

Spread the love

लखनऊ। महिला सम्मान, सुरक्षा की ताकत बन रही रेड ब्रिगेड, लखनऊ ने राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक मिलियन मीटर वाहन मार्च की शुरुआत की है। रेड ब्रिगेड की संस्थापक ऊषा विश्वकर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसी दिन सरोजिनी नायडू का जन्मदिन भी होता है। रेड ब्रिगेड ने उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश के कोने-कोने में जाकर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का वीणा उठाया है।

ब्रिगेड की अध्यक्ष ऊषा विश्वकर्मा ने बताया कि रेड ब्रिगेड द्वारा निकाली गई यह यात्रा सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस 13 फरवरी से शुरू होकर उनके परिनिर्वाण दिवस 2 मार्च को समाप्त होगी। एक मिलियन मीटर मार्च को “सैल्यूट टू सरोजीनी” नाम दिया गया है। ब्रिगेड इस यात्रा के दौरान गांव-गली में जाकर महिलाओं को सेल्फ डिफेंस और डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण प्रदान करेगी।

उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरुआत 13 फरवरी, शनिवार, दोपहर 12.30 बजे से, सरोजिनी नायडू पार्क, हजरतगंज में स्थित राष्ट्रीय गौरव सरोजिनी नायडू प्रतिमा से हो चुकी है। ज्ञात हो कि सरोजिनी नायडू के जन्मदिन पर ही राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित है। लेकिन आजादी के बाद राष्ट्रीय महिला दिवस की सामाजिक-राजनीतिक उपेक्षा की शिकार हुईं और इस पर बहुत कम कार्यक्रम किया जाता रहा है। रेड ब्रिगेड ने आजाद भारत में पहली बार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोजिनी नायडू के जन्म स्थान (गोल्डन थ्रेसहोल्ड, हैदराबाद) पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। पिछले चार वर्षों से विभिन्न तरह के कार्यकम से राष्ट्रीय महिला दिवस को लोकप्रिय बनाने की कोशिश की जा रही है।

ऊषा विश्वकर्मा ने बताया कि ब्रिगेड की यह यात्रा स्वतन्त्रता संघर्ष में महिलाओं की भूमिका को उजागर करेगी। यात्रा में दो दर्जन से अधिक लड़कियां सम्मिलित हैं। इस यात्रा में लखनऊ मेट्रो, सेव द चिल्ड्रेन, अमरेन फाउंडेशन, ब्रेकथ्रू प्रमुख सहयोगी संस्थाएं हैं। यात्रा लखनऊ के गांवों में होंगी और सभी ब्लाकों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान गांवों में महिला सुरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस सत्र और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा दिया जाएगा।
ऊषा विश्वकर्मा ने बताया कि यात्रा का समापन 2 मार्च को राज्यपाल भवन (सरोजिनी नायडू निर्वाण दिवस व निर्वाण स्थल) पर होगा। हमें पूरा विश्वास है कि हमेशा की तरह महिला सम्मान, सुरक्षा व ताकत के लिए आमजनमानस की भागीदारी व सहयोग रहेगा।

1 thought on “रेड ब्रिगेड लखनऊ की तरफ से राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक मिलियन मीटर वाहन मार्च की शुरूआत

  1. बहन उषा को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं

Leave a Reply to Lovkush vishwakarma Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: