मूर्तिकार पद्म भूषण राम वी सुतार नोएडा के ब्राण्ड एम्बेसडर नियुक्त

Spread the love

नोएडा। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नाम से प्रसिद्ध सरदार बल्लभ भाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने वाले 96 वर्षीय मूर्तिकार राम वी सुतार को नोएडा शहर का ब्राण्ड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने दी। मूर्तिकार राम सुतार शहर के स्वच्छता अभियान के प्रतीक होंगे। आम नागरिक को जागरूक करने वाले अभियान में शिरकत करेंगे।

उत्तर प्रदेश में नोएडा सबसे साफ शहर-
केंद्रीय शहरी मंत्रालय के स्वच्छ भारत अभियान के तहत नोएडा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मध्यम दर्जे के शहरों में नोएडा को नंबर वन रैंकिंग दी गई है। इसके अलावा 10 लाख तक की जनसंख्या वाले शहरों में नोएडा चौथे पायदान पर आया है। उत्तर प्रदेश में नोएडा को सबसे साफ शहर घोषित किया गया है। ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग हासिल करने वाले शहरों को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करना होता है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने प्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी सुतार को शहर का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

महाराष्ट्र के रहने वाले हैं राम सुतार-
नोएडा के सेक्टर-19 निवासी मूर्तिकार राम सुतार का जन्म महाराष्ट्र राज्य के धुले जिले में एक छोटे से गांव गोंडुर में हुआ था। विश्वकर्मा परिवार में 19 फरवरी 1925 को जन्मे राम सुतार अब करीब 96 वर्ष के बुजुर्ग हैं। इसके बावजूद वह निरंतर काम करते हैं।

2016 में मिला था पद्म भूषण-
राम वी सुतार को 1999 में भारत सरकार से पद्मश्री और बाद में 2016 में पद्म भूषण से सुशोभित किया था। अक्टूबर 2018 में सुतार को सांस्कृतिक सद्भाव के लिए टैगोर पुरस्कार मिला। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिल्पी अवार्ड से भी सम्मानित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: