रामचन्द्र जांगड़ा संसदीय राजभाषा समिति के सदस्य मनोनीत

Spread the love

दिल्ली। हरियाणा से भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा को संसदीय राजभाषा समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। अपने इस मनोनयन पर सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा के सभापति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है। बता दें कि संसदीय राजभाषा समिति, राजभाषा अधिनियम, 1963 में की गई व्यवस्था के परिणामस्वरूप अस्तित्व में आई। उक्त अधिनियम संघ के राजकीय प्रयोजनों के लिए हिन्दी को अपनाने संबंधी संविधान के परिकल्पित पंद्रह वर्ष की अवधि अर्थात 26 जनवरी, 1965 के पश्चात अपनाई जाने वाली संघ की राजभाषा नीति का निर्धारण करने के लिए बनाया गया था।

सांसद के राजभाषा समिति का सदस्य मनोनीत होने पर अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा ने प्रसन्नता व्यक्त की है। महासभा के राष्ट्रीय प्रधान नेमीचन्द जांगिड़, राष्ट्रीय महामन्त्री अनिल एस0 जांगिड़ ने बधाई दी है।

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उ0प्र0 के सदस्य डॉ0 त्रिपुणायक विश्वकर्मा, भाजपा नेता अजय विश्वकर्मा (कोरबा, छत्तीसगढ़), भाजपा नेता सुनील पांचाल (दिल्ली), वेदप्रकाश शर्मा, कमलेश प्रताप विश्वकर्मा ने दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर सांसद रामचन्द्र जांगड़ा को बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: