रमाकान्त शर्मा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोनीत, जगह-जगह हो रहा स्वागत

0
Spread the love

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने रमाकान्त शर्मा को कानपुर दक्षिणी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह मनोनयन मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार कश्यप द्वारा किया गया है। रमाकान्त शर्मा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

रमाकान्त शर्मा ने अपने मनोनयन के बारे में कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी प्रदान किया है उसे निष्ठा के साथ निर्वाहन करूंगा। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया है। जिले के कार्यकर्ता प्रतिदिन रमाकान्त शर्मा का स्वागत समारोह कर रहे हैं। पूरे जिले में जगह-जगह उनका स्वागत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

You may have missed

%d bloggers like this: