पुष्पा विश्वकर्मा मजबूती से लड़ रही हैं पार्षद का चुनाव

रांची। निकाय चुनाव में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भी दमदारी दिखाते हुये चुनाव मैदान में ताल ठोक दिया है। इस क्रम में पुष्पा विश्वकर्मा भी वार्ड 28 से मजबूती से चुनाव लड़ रही हैं।
पेशे से कम्प्यूटर शिक्षिका पुष्पा विश्वकर्मा ने वार्ड 28 के महुआ टोली, मिलन चौक, शिव दुर्गा मंदिर, लेन चुना भठ्ठा, चौधरी धर्म शाला, तिवारी कोलोनी, अमरूद बागान, सुखदेव नगर, मधुकम तालाब एवं अन्य मोहल्ला में जनसम्पर्क अभियान किया। जनसम्पर्क अभियान के दौरान उन्होंने लोगों को बेल्ट छाप क्रम संख्या 04 पर बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील किया। पुष्पा विश्वकर्मा ने लोगों को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि वार्ड 28 की साफ—सफाई नियमित रूप से करायी जाएगी। स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा और पानी की सुचारू रूप से व्यवस्था होगी। लोगों को आत्म निर्भर बनाने के लिए काम किया जाएगा।
जनसंपर्क अभियान में महिलाओं एवं पुरूषों ने भाग लिया। उनके साथ बबिता देवी, बेबी देवी, मीना देवी, सुनीता देवी, नीलम सिंह, ललिता देवी, माला देवी, कमला वर्णवाल, कविता देवी, जूही सिंह, कमलेश्वर मिस्त्री, विक्रान्त विश्वकर्मा, रंजीत विश्वकर्मा, अजय शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, अंकित शर्मा, रानी कुमारी, संतोष शर्मा, कृष्णा शर्मा, दिलीप शर्मा, मनोज शर्मा, पिन्टू शर्मा, निरंजन शर्मा, मनोज विश्वकर्मा एवं अन्य लोग पद यात्रा में शामिल हुए। विश्वकर्मा युवा मंच के अध्यक्ष विक्रान्त विश्वकर्मा ने पुष्पा विश्वकर्मा को जिताने के लिये पूरी ताकत लगा दिया है। उन्होंने समाज के क्षेत्रीय लोगों से भरपूर सहयोग की अपील किया है।
—रंजीत विश्वकर्मा
समाज इनका साथ जरूर दे हौसला बुलंद रखें या तो हार होती है और यह जीत होती है हार लेकर चलना चाहिए और जीत कर आना चाहिए जय हिंद जय भारत