प्रमेन्द्र जांगड़ा व रामधनी विश्वकर्मा को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में अतिरिक्त जिम्मेदारी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने गाज़ियाबाद के प्रमेन्द्र जांगड़ा व सिद्धार्थनगर के रामधनी विश्वकर्मा को अतिरिक्त महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया है। यह दोनों लोग पहले से ही पिछड़ा वर्ग मोर्चे की प्रदेश कार्यकारिणी में हैं। प्रमेन्द्र जांगड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष तो रामधनी विश्वकर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पदस्थापित हैं।

ज्ञात हो कि उपरोक्त्त पद के साथ ही भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार कश्यप ने दोनों नेताओं को अतिरिक्त महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की तरफ से प्रमेन्द्र जांगड़ा को सदस्यता अभियान का प्रमुख और रामधनी विश्वकर्मा को सह प्रमुख बनाया गया है। शुभचिंतकों ने बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *