सतमोला कवियों की चौपाल में कवि कर्मराज शर्मा “तुकांत” सम्मानित

Spread the love

सुल्तानपुर। विगत 20 वर्षों से साधना टीवी दिल्ली से प्रसारित हो रहे विश्व विख्यात कवि सम्मेलन कवियों की चौपाल कार्यक्रम के बीसवें वर्ष के सितंबर माह के एपिसोड में देश के कुल 53 कवियों के काव्य पाठ की रिकॉर्डिंग हुई। अलग-अलग एपिसोड का संचालन कवि प्रशांत व कवियित्री पल्लवी गर्ग सहित अन्य कवियों ने किया। सितंबर मास के 53 कवियों के काव्य पाठ में जनपद सुलतानपुर के बल्दीराय तहसील में संचालित राममिलन सालिक राम ज्ञानोदय इंटर कॉलेज के संस्थापक प्रधानाचार्य व वरिष्ठ कवि/पत्रकार कर्मराज शर्मा “तुकांत” को सर्वश्रेष्ठ काव्य पाठ के लिए साधना टीवी सतमोला कवियों की चौपाल की मानद निदेशक मंजू लता व पूरी टीम के द्वारा चयन करते हुए प्रमाण पत्र व नकद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सतमोला कवियों की चौपाल के संस्थापक/निर्माता प्रवीण आर्य, सहनिदेशक शुभ्रा आर्य, मानद निदेशक मंजू लता द्वारा सर्वश्रेष्ठ काव्य पाठ कवि का पुरस्कार प्रदान किया गया। बीते 24 सितंबर को देश भर के कुल 53 कवियों के कविताओं की रिकॉर्डिंग में सर्वश्रेष्ठ काव्य पाठ का सम्मान मिलने से मौजूद कवियों के साथ-साथ क्षेत्रीय कवियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। ज्ञात हो की कर्मराज शर्मा तुकांत का मूल जन्म स्थान अयोध्या जनपद में है। परंतु आप 2001 से बल्दीराय बाजार में एक इंटर कॉलेज की स्थापना कर इसका संचालन कर रहे हैं। साथ ही पत्रकारिता और साहित्य/समाज सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं।इससे पहले भी कवि कर्म राज शर्मा तुकांत आकाशवाणी अयोध्या, आकाशवाणी लखनऊ,दूरदर्शन, साधना टीवी के साथ अन्य टीवी चैनलों पर भी काव्य पाठ कर चुके हैं और साहित्य सेवा के लिए दर्जनों पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

श्री तुकांत के सतमोला कवियों की चौपाल में सर्वश्रेष्ठ काव्य पाठ के लिए सम्मानित होने पर युवा वरिष्ठ पुष्कर अग्रहरि, विकास चौरसिया, पीयूष प्रखर, शिवकुमार गुप्ता, कवियित्री अखिलेश तिवारी डाली, श्रीकृष्ण द्विवेदी अज्ञान, गुरु प्रसाद त्रिपाठी घनश्याम, इंद्रजीत सिंह अर्चक, रामदुलारे सिंह सुजान, सर्वेशकांत वर्मा सरल, अनिल कुमार वर्मा मधुर सहित तमाम साहित्यकारों ने बधाइयां देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: