अभावि शिल्पकार महासभा के जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

Spread the love

लखनऊ। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्षों की बैठक दारुलशफा ए ब्लाक के कामनहाल में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वमंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव राम भजन विश्वकर्मा तथा अध्यक्षता महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजबली विश्वकर्मा ने किया। श्री विश्वकर्मा ने अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा उत्तर प्रदेश के जिला व विधानसभा अध्यक्षो को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन की बैठक प्रत्येक माह में होना चाहिए तथा प्रदेश के जारी दिशा निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सभी जिला व विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के सदस्यता भर्ती अभियान को तेजी से चलाये तथा समाज के लोगों को अधिक सदस्य बनायें। संगठन में सभी पदाधिकारियों को सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य होगा। जो सदस्य नहीं बनेंगे उनको पद से हटा दिया जायेगा।

श्री विश्वकर्मा ने कहा कि महासभा के संगठन का विस्तार प्रत्येक विधानसभा व ब्लाक तथा टाऊन एरिया स्तर पर महासभा का गठन किया जाये। अब सभी जनपदो में महासभा के संगठन का टाऊन एरिया अध्यक्ष तथा नगरपालिका अध्यक्ष भी बनाये जाये। महासभा के संगठन को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाय। सभी जनपद में अभाविशिम जनपद का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाय जो सभी को ग्रुप से जोडकर जन जन तक संगठन के कार्यकलापों को जनता तक पहुचायें। सभी पदाधिकारी महासभा की फेसबुक आईडी से जोडकर दैनिक सूचनाओं को अपडेट करे। महासभा का आईटी सेल बनाया जाय तथा सभी जनपद में सोशल मीडिया में काम करने वालों में एक को आईटी प्रमुख बनाया जाय जो आईटी प्रमुख सोशल मीडिया पर लिखे जा रहे कमेन्ट का जवाब दे सके तथा सभी को ऐसा करने के लिये निर्देशित कर सके।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महासभा का पहले विधानसभा स्तर पर सम्मेलन उसके बाद जिला स्तर पर सम्मेलन तथा उसके बाद प्रान्तीय विश्वकर्मा रैली लखनऊ में किया जायगा। इसकी तैयारी अभी से पदाधिकारियों को स्टेप बाई स्टेप करने का कष्ट करें। सभी मण्डल प्रभारी अपने अपने आवंटित जनपद के दौरे पर जायेंगे तथा उसकी रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। उनकी रिपोर्ट सभी को मान्य होगी। विश्वकर्मा ब्रिगेड के संगठन को सभी जनपदों में गठित किया जाय तथा अच्छे पढ़ें लिखे तथा निडर और साहसी नौजवानों को ब्रिगेड का अध्यक्ष बनाया जाये ताकि समाज के अत्याचार का मुकाबला कर सके। विश्वकर्मा ब्रिगेड संगठन को जिला व तहसील वह विधानसभा स्तर पर गठित करने समाज की लंडाई अभी से लड़ना शुरू करना होगा तभी समाज का सम्मान बचेगा। विश्वकर्मा समाज के सम्मान से कोई समझौता नही किया जायगा तथा समाज पर होने वाले उत्पीड़न अत्याचार का मुकाबला मजबूती से किया जायेगा। इसके लिये तत्काल पदाधिकारी मौके पर पहुंचेगे और समाज के पीड़ित ब्यक्ति को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव राजपाल विश्वकर्मा एडवोकेट, प्रदेश सचिव श्यामजी विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव डॉ0 ओ0पी0 शर्मा, प्रदेश सचिव रजनी विश्वकर्मा, ममता रानी विश्वकर्मा, ज़िलाध्यक्ष बस्ती बैजनाथ विश्वकर्मा, रायबरेली जिलाध्यक्ष जियालाल विश्वकर्मा, जालौन जिलाध्यक्ष महेश चन्द्र विश्वकर्मा, अमेठी जिलाध्यक्ष बलिकरन विश्वकर्मा, अयोध्या जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद विश्वकर्मा, सोनभद्र जिलाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा, कुशीनगर जिलाध्यक्ष राम बदन विश्वकर्मा, कानपुर नगर डा0 डी0के0 विश्वकर्मा, गोण्डा जिलाध्यक्ष विक्रम विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष बलिया राजेश विश्वकर्मा, कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, विश्वकर्मा ब्रिगेड प्रदेश सचिव सुनील विश्वकर्मा, सौरभ विश्वकर्मा, विश्वकर्मा ब्रिगेड जिलाध्यक्ष बस्ती ब्रह्मानंद विश्वकर्मा, विधानसभा बिकापुर विजय कुमार विश्वकर्मा, विधानसभा घोरावल जितेन्द्र विश्वकर्मा, विधानसभा ओबरा राजेश कुमार विश्वकर्मा, विधानसभा राबर्ट्सगंज राजू विश्वकर्मा, विधानसभा कुशीनगर मम्भू विश्वकर्मा, विधानसभा मुहम्मदाबाद सिद्धनाथ शर्मा, विधानसभा इसौली बजरंग विश्वकर्मा, विधानसभा सुल्तानपुर बाबूलाल विश्वकर्मा, विधानसभा कादीपुर रामदीन विश्वकर्मा, विधानसभा सुल्तानपुर जगदेव विश्वकर्मा, विधानसभा आजमगढ़ मनीष विश्वकर्मा, विधानसभा किदवई नगर ओम प्रकाश शर्मा, विधानसभा कल्याणपुर दिलीप विश्वकर्मा, विधानसभा मड़ियाहूं राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा, विधानसभा तरबगंज ज्ञान चन्द्र विश्वकर्मा, विधानसभा बलिया जयराम शर्मा, विधानसभा बिठूर आदेश शर्मा, विधानसभा बिल्हौर राजा शर्मा, विधानसभा महादेवा अनुप कुमार विश्वकर्मा, विधानसभा रुदौली अशोक कुमार विश्वकर्मा, विधानसभा दातागंज संजय शर्मा, विधानसभा दातागंज चन्द्र कान्त शर्मा, विधानसभा दातागंज उमेश शर्मा, विधानसभा दातागंज मुकेश शर्मा, विधानसभा खागा श्रीचन्द् विश्वकर्मा, विधानसभा जहानाबाद ओम प्रकाश विश्वकर्मा, विधानसभा ऊंचाहार अनिल विश्वकर्मा, विधानसभा ऊंचाहार विक्रमाजीत विश्वकर्मा, विधानसभा ऊंचाहार धीरज कुमार विश्वकर्मा, विधानसभा ऊंचाहार ठाकुरदीन विश्वकर्मा, विधानसभा बस्ती सदर उदय राज विश्वकर्मा, जनपद सिद्धार्थनगर नवल किशोर शर्मा, जनपद बागपत महक सिंह विश्वकर्मा, जनपद बागपत ओमपाल, जिला उपाध्यक्ष एस0पी0 विश्वकर्मा जनपद बागपत, आशीष विश्वकर्मा जनपद गोण्डा, राहुल विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष गुलजीत विश्वकर्मा, जनपद कन्नौज देवेश शर्मा, कानपुर डा0 ओ0पी0 विश्वकर्मा कानपुर, शिवमंगल विश्वकर्मा, ब्रिगेड कौशाम्बी रग्घू विश्वकर्मा सहित आदि लोग बैठक में उपस्थित रहे।

-शिव प्रकाश विश्वकर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: