मनाया गया भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा का स्थापना दिवस

Spread the love

सहारनपुर। भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा का द्वितीय स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन के0आर0 प्लाजा सहारनपुर में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डा0 बलदेव कुमार (कुलपति, श्री कृष्णा आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र), भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुन्दरलाल धीमान एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्षा रीना धीमान मुम्बई सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भगवान सुधन्वा विश्वकर्मा व अथर्वेद के रचियता ब्रह्मर्षि अंगिरा भगवान को नमन करते हुए दीप प्रज्जवलित किया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदर लाल धीमान एवं संचालन एडवोकेट विरेन्द्र धीमान ने किया। महासभा की द्वितीय वर्षगाठ का आयोजन इं0 अशोक शर्मा प्रदेश अध्यक्ष यूपी एवं राजेन्द्र धीमान ने संयुक्त रूप से किया। स्थापना दिवस के द्वितीय वर्षगांठ पर भारत के अलग-अलग प्रदेशों से आये समाज के वरिष्ठ समाजसेवी व पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। महासभा के कार्यक्रम में राजेन्द्र धीमान, इं0 श्री अशोक शर्मा और “विश्वकर्मा वैदिक पत्रिका” के संस्थापक/सम्पादक केदारनाथ धीमान ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों और कार्यक्रम में आए सभी समाजसेवियों को पटका पहनाकर व पुष्प देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रोशन धीमान राजपुरा पंजाब, पदम प्रसाद चंडीगढ़, श्रीमती रीना धीमान नवी मुंबई, बिजनौर से पंडित गोपाल धीमान, श्रीमती रेणु धीमान समालखा हरियाणा, कमलकांत धीमान घरौंडा हरियाणा, एस0सी0 धीमान सहारनपुर, जनकल्याण समिति अध्यक्ष ब्रह्मदत्त धीमान सहित बड़ी संख्या में सम्मानित समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: