मार्कण्डेय शर्मा “विश्वकर्मा महासभा” के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

लखनऊ। विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र विश्वकर्मा ने बलिया निवासी मार्कण्डेय शर्मा को महासभा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। वह पिछले तीन साल से विश्वकर्मा महासभा के उत्तर प्रदेश प्रभारी के दायित्व का निर्वहन करते आ रहे थे। मार्कण्डेय शर्मा ने अभी हाल ही में लखनऊ में महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक कराई थी जो काफी सफल रही। इसी कर्मठता को देखते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र विश्वकर्मा ने मार्कण्डेय शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।