कत्थक नृत्यांगना यामिनी भारत गौरव सम्मान-2021 के लिये चयनित

Spread the love

पटना (अमरनाथ शर्मा)। भारतीय सांस्कृतिक विरासत केन्द्र द्वारा भारतीय शिक्षा, संस्कृति, एवं सामाजिक कार्यो में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय व्यक्तित्व को प्रतिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर दिया जाने वाला भारत गौरव सम्मान- 2021 के लिये बिहार से शास्त्रीय गायन के लिये डा0 रंजना झा तथा शास्त्रीय नृत्य (कत्थक) के लिये श्रीमती यामिनी का चयन किया गया है।

संस्कृति भारत के निदेशक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय राजदूतावास एवं नेपाल-भारत मैत्री सांस्कृतिक मंच के सहयोग से 20 नवम्बर को काठमांडू, नेपाल में आयोजित चौथे नेपाल-भारत मैत्री सांस्कृतिक कार्यक्रम में चयनित कलाकारों को भारत गौरव सम्मान-2021 से सम्मानित किया जायेगा ।
भारत गौरव सम्मान-2021 के लिये भारत से कुल 5 कलाकारों का चयन किया गया है, जिसमें भरतनाट्यम नृत्य के लिये कोलकाता से सुश्री मोयुमिता पाल, लोकनृत्य के लिये सागर मध्यप्रदेश से सुश्री रजनी दूबे, शास्त्रीय गायन के लिये पटना से डा0 रंजना झा तथा कथक नृत्य के लिये नई दिल्ली से प्रख्यात कत्थक गुरू पं0 राजेन्द्र गंगानी एवं पटना से श्रीमती यामिनी का चयन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: