पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अ0भा0 विश्वकर्मा विराट संघ के बढ़ते कदम

Spread the love

इन्दौर। पर्यावरण संरक्षण हेतु राऊ विश्वकर्मा मंदिर परिसर में अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष वीके विश्वकर्मा ‘पांचालरत्न’ भोपाल के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचन्द्र सोनी पांचाल के सानिध्य और मध्यप्रदेश के प्रदेश बरिष्ठ महामंत्री नेता रमेश विश्वकर्मा ‘पत्रकार’ के नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन मंत्री गेंदमल पांचाल इंदौर के संयोजन में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस मौके पर 51 पेड़ लगाए गए जिसमें अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ के संथापक राष्ट्रीय अध्यक्ष व युगपुरूष रामेश्वर सोनी पांचाल एवं कार्यक्रम संयोजक व प्रदेश संगठन मंत्री गेंदमल पांचाल इंदौर की धर्मपत्नी स्व0 शकुन्तला पांचाल की स्मृति में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचन्द्र सोनी तथा गेंदमल पांचाल के साथ पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष वीके विश्वकर्मा ‘पांचालरत्न’ भोपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व भूमि संरक्षण के लिए मौजूदा समय में वृक्षारोपण जरूरी है। वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प सभी को लेने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचन्द्र सोनी पांचाल ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि पर्यावरण रक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करें और पेड़ों को बचाएं।


राष्ट्रीय मंत्री शरद शर्मा वस्तु सलाहकार ने कहा कि हम सभी यह तय करें कि हम अपने आसपास में पेड़ पौधे लगाएं। उन्होंने अपने कृषि फार्म पर प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं को आमंत्रित कर 1001 पेड़ लगाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री सुरेश पांचाल पूर्व पार्षद ने कहा कि वर्तमान समय में वृक्षारोपण करने के साथ इसकी रक्षा करने की भी जिम्मेवारी सभी पर है।
प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री नेता रमेश विश्वकर्मा ‘पत्रकार’ ने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। बिना पेड़ पौधों के हमारी संस्कृति की परिकल्पना नहीं की जा सकती। कार्यक्रम संयोजक व प्रदेश संगठन मंत्री गेंदमल पांचाल इंदौर ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वनों की रक्षा करें साथ ही पेड़-पौधे लगाने का संदेश दूसरों को भी दें। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार रखे।
इस मौके पर वीके विश्वकर्मा ‘पांचालरत्न’ भोपाल, रामचन्द्र सोनी पांचाल, शरद शर्मा वस्तु सलाहकार, सुरेश पांचाल पूर्व पार्षद, नेता रमेश विश्वकर्मा ‘पत्रकार’, सूत्रधार गेंदमल पांचाल, मुरारीलाल पांचाल, राजकुमार विश्वकर्मा, हीरेन्द्र आर्य पांचाल, बिरजू शर्मा उद्योगपति, रामजतन विश्वकर्मा, विनोद शर्मा, घनश्याम गोरना, रमेश खुंदवाल, राधेश्याम पंचाल, रामदीन विश्वकर्मा, अरुण शर्मा, सी एम विश्वकर्मा, दिलीप पंचाल, जानकी लाल विश्वकर्मा आदि सहित अनेक गण्यमान्य सामाजिक बंधुगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: