पटना में लोहार विकास मंच का होली मिलन सम्पन्न

Spread the love

पटना। लोहार विकास मंच (बिहार प्रदेश) और आदिवासी अधिकार मोर्चा के लोगों द्वारा राजेन्द्र नगर, पटना में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य आन्तरिक एकता, प्रेम, सहयोग करना और समाज को शिक्षित बनाना तथा राजनीति चेतना और संवैधानिक अधिकार हेतु जागरूक करना था। होली मिलन समारोह में बिहार प्रदेश के कोने—कोने से एकजुट हुए आदिवासी समुदाय के लोग एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दिये, एक दूसरे को अबीर लगाए और गले मिले। साथ ही साथ सामूहिक कार्यों में सहयोग करने, सब लोग एक दूसरे से हमदर्दी रखने, भाई-भाई के दु:ख—सुख को अपना समझने, एक दूसरे को ऊंचा उठाने, सहायता देने और मुसीबत से बचाने के लिए तत्पर रहने पर भी बल दिया।
मोर्चा के अध्यक्ष राजकिशोर शर्मा ने होली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए आपसी भाईचारा और स्नेह बनाये रखने की बात कही और आरक्षण के मुद्दे पर आदिवासी समुदाय के सभी लोगों को एक साथ एकजुट होकर लड़ने और आर्थिक विकास में बढ़ोतरी की बात कही। जागो आदिवासी, बदलो विचार, बिहार के 32 जातियों का भी है लोकतंत्र में अधिकार का नारा भी दिया। सभी ने उनका समर्थन करते हुए एक साथ तत्पर रहने की बात कही।
वहीं प्रदेश सचिव गायक अमर विश्वकर्मा ने अपने सम्बोधन में समाज के लोगो से अनुरोध किया कि संगठित हो, आपसी प्रेम बढ़ायें और सहयोग करें, क्योंकि हम सभी का एक ही लक्ष्य है समाज और देश की तरक्की करना। डॉ0 पी0एस0 दयाल यति (राट्रीय अध्यक्ष जवान किसान मोर्चा) ने आपसी एकता बनाये रखने और हर समय सहयोग करने की बात कही। छात्र युवाध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा होली एक ऐसा पर्व है जिसमें आपसी राग-द्वेष को त्याग कर प्रेम का संदेश दिया जाता है। खासकर विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि अपने आस—पास के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम करें। अपने से जूनियर विद्यार्थियों को दिशा निर्देश करें, पढ़ाई में कोई कठिनाई हो तो सहयोग करें। साथ ही इण्टरनेट और टेक्नोलॉजी से जुड़ने के लिए प्रेरित करें क्योंकि पढ़े—लिखे युवा समाज व देश को आगे बढ़ाने और एक नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकता हैं।
इस मौके पर मोर्चा के उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा, सभी जिलाध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्ष, रामाशंकर शर्मा, विक्रम विश्वकर्मा (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, जकिमो), सुजीत शर्मा, गोपाल शर्मा, पृथ्वी शर्मा, शम्भू शर्मा, सूर्यज्योत शर्मा, रामशरेख शर्मा, अरुण विश्वकर्मा, सीताराम विश्वकर्मा, महादेव मिस्त्री, पप्पू विश्वकर्मा, अनिल शर्मा सभी ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। काफी संख्या में गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे।
—सतीश विश्वकर्मा

7 thoughts on “पटना में लोहार विकास मंच का होली मिलन सम्पन्न

  1. Приветствую! Класный у вас сайт
    Нашел прикольные сервера кс на этом сайте: http://cs-servers-monitoring.ru/ :
    скачать сервер ножи кс 1 6 http://cs-servers-monitoring.ru/game/cs
    кс го не подключается к серверам http://cs-servers-monitoring.ru/game/csgo
    сервера css v34 deathmatch модели для сервера css v34
    сервера майнкрафт ре 1 1 1 1 http://cs-servers-monitoring.ru/game/minecraft
    И тут нашёл много интересных новостей про игры и сервера:
    http://cs-servers-monitoring.ru/news/1498-v-fallout-4-sozdayut-znamenitostey-i-ustraivayut-bitvy-50-na-50.html

  2. Привет! Класный у вас сайт
    Нашел прикольные сервера css на этом сайте: http://serveracss.net/ :
    карты для сервера кс 1 6
    аим дм сервера кс го http://serveracss.net/game/csgo
    скачать зомби сервер css http://serveracss.net/game/source
    скачать готовый сервер майнкрафт 1 7 чистый сервер майнкрафт 1 12
    И тут нашёл много интересных новостей про игры и сервера:
    http://serveracss.net/server_info/46.187.79.79:29786/

Leave a Reply to IrwinMab Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: