हरियाणा पांचाल ब्राह्मण महासभा फरीदाबाद ने किया सांसद रामचन्द्र जांगड़ा का सम्मान
![](https://i0.wp.com/vishwakarmakiran.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG_20210806_134422.jpg?fit=640%2C360&ssl=1)
दिल्ली। हरियाणा पांचाल ब्राह्मण महासभा फरीदाबाद के पदाधिकारियों ने भाजपा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा का उनके आवास पर पहुंचकर सम्मान किया। सभा के प्रधान सत्यदेव आर्य की अगुवाई में सभी पदाधिकारी सांसद जी के स्वर्ण जयंती सदन स्थित आवास पर पहुंचकर सम्मान किया। पदाधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा व बुकें देकर सांसद जी को सम्मानित किया।
महासभा के प्रधान ने हरियाणा पांचाल ब्राह्मण महासभा के गठन और उपलब्धियों को सांसद जी के सामने प्रस्तुत किया। बताया कि महासभा की तरफ से भगवान विश्वकर्मा मन्दिर के पुनर्निर्माण और धर्मशाला का निर्माण कार्य चल रहा है। सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने धर्मशाला निर्माण में 21 लाख रूपये अपनी सांसद निधि से देने की घोषणा किया, इस पर सभी पदाधिकारियों ने उनका आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कमल पांचाल, विनोद पांचाल, श्रीचंद पांचाल, रामकिशन पांचाल, करन सिंह पांचाल, सुनील पांचाल, सचिन पांचाल, ओमवीर पांचाल, विनोद सिवाल, सुरेन्द्र पांचाल, मुकेश पांचाल, पवन पांचाल, प्रवेश पांचाल आदि लोग उपस्थित रहे।