ज्ञानेन्द्र विश्वकर्मा ‘राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी’ गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष मनोनीत

दिल्ली। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अहमदाबाद निवासी ज्ञानेन्द्र विश्वकर्मा को पार्टी का गुजरात प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है। अभी तक ज्ञानेन्द्र विश्वकर्मा पार्टी में राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे। ज्ञात हो कि ज्ञानेन्द्र विश्वकर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद निवासी हैं। वह ऑल मीडिया काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
जानकारी के मुताबिक 14 जनवरी को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में ज्ञानेन्द्र विश्वकर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से यह अहम जिम्मेदारी मानी जा रही है। जानकारी तो यह भी मिली है कि ज्ञानेन्द्र विश्वकर्मा को लोकसभा चुनाव के लिये पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया जा सकता है। उनके मनोनयन के अवसर पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के महासचिव रामजी सिंह, दलित सेना के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जियालाल, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जोसफ, सलीम घांची व मनोज जोशी उपस्थित थे।